सचिन की लाडली को ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनेगी 11,000 करोड़ के अभियान का चेहरा
Sara Tendulkar News: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों, वेकेशन अपडेट और लाइफस्टाइल को लेकर सारा अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब सारा को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने एक बेहद खास जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का "Come and Say G'day" नाम का टूरिज्म प्रमोशन कैंपेन फिर से शुरू हो रहा है और इसके भारतीय सेगमेंट का चेहरा सारा तेंदुलकर को बनाया गया है।
130 मिलियन डॉलर का है कैंपेन (Sara Tendulkar News)
करीब 130 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 11,39 करोड़ रुपये) के इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कैंपेन का मकसद दुनिया भर के टूरिस्ट्स को ऑस्ट्रेलिया आने के लिए प्रेरित करना है। इस कैंपेन का पहला चैप्टर साल 2022 में लॉन्च हुआ था और अब इसका दूसरा चैप्टर अगस्त से चीन में शुरू होगा। इसके बाद इसे भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे अहम बाजारों में धीरे-धीरे उतारा जाएगा।

सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस पहल के तहत हर देश के हिसाब से मशहूर हस्तियों को जोड़ा गया है ताकि वहां के लोगों से बेहतर जुड़ाव बनाया जा सके। भारत में यह जिम्मेदारी सारा तेंदुलकर निभाएंगी। वहीं अमेरिका में रॉबर्ट इरविन, ब्रिटेन में फूड एक्सपर्ट निगेला लॉसन, चीन में एक्टर योश यू, और जापान में कॉमेडियन अबारेरु-कुन इस अभियान का हिस्सा होंगे।
अपनी ट्रैवल पोस्ट्स के लिए पॉपुलर हैं सारा
ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म की मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिपा हैरिसन ने कहा कि इस कैंपेन में अंतरराष्ट्रीय स्टार्स और ऑस्ट्रेलिया के लोकल टैलेंट्स मिलकर दिखाएंगे कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए कितने अलग-अलग अनुभव मौजूद हैं, जैसे वाइल्डलाइफ, फूड, कल्चर और नेचर। सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर करीब 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और वह अपनी ट्रैवल पोस्ट्स से पहले ही फैंस का दिल जीत चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications