ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गजों की हुई वापसी, टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ खूंखार टीम का ऐलान
Australia T20 World Cup Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें एक तरफ बड़े दिग्गजों की विदाई की चर्चा है, तो दूसरी तरफ 'इंजरी' (चोट) ने चयनकर्ताओं की नींद उड़ा रखी है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मैच विनर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को टीम में तो शामिल कर लिया गया है, लेकिन इन तीनों का वर्ल्ड कप खेलना अभी भी 'सस्पेंस' बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस फिलहाल अपनी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। एशेज सीरीज के दौरान उनकी यह चोट उभरकर सामने आई थी, जिसके बाद वे केवल एडिलेड टेस्ट में ही नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के अंत में कमिंस का एक अहम मेडिकल स्कैन होना है। यह स्कैन ही तय करेगा कि वे वर्ल्ड कप के फाइनल स्क्वाड में बने रहेंगे या उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

चयनकर्ताओं को 'कमबैक' का भरोसा
हालांकि चोटों का साया गहरा है, लेकिन चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। बेली का कहना है कि कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड, तीनों की रिकवरी (स्वस्थ होने की प्रक्रिया) सही दिशा में जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया है कि टूर्नामेंट शुरू होने तक ये तीनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार होंगे।
मैच विनर्स पर बड़ा रिस्क?
मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने यह बड़ा जोखिम मोल लिया है। अगर कमिंस या हेजलवुड समय पर फिट नहीं होते हैं, तो ऐन मौके पर ऑस्ट्रेलिया को अपने गेंदबाजी आक्रमण में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। फिलहाल इन खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्क्वाड में रखा गया है, लेकिन फैंस की नजरें कमिंस के आने वाले मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है, इसके लिए टीम की घोषणा नहीं की गई है। इस सीरीज की टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा












Click it and Unblock the Notifications