WTC Final के लिए एक दिन पहले ही हो गया प्लेइंग XI का ऐलान, इन धुरंधरों को मिली टीम में जगह
WTC Final playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को लॉर्ड्स में 11 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले के लिए अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। हालांकि, अभी दक्षिण अफ्रीका ने इस टेस्ट में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम को लेकर पुष्टि नहीं की है।
ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार जीतने का मौका (WTC Final playing XI)
ऑस्ट्रेलिया इस फाइनल में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा। इससे पहले पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने जून 2023 में ओवल में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। यह उनका लगातार दूसरा डब्ल्यूटीसी फाइनल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार इसमें शामिल हो रही है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मार्नस लाबुशेन उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करेंगे। पहले वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने स्कॉट बोलैंड की जगह ली है और मिशेल स्टार्क तथा पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पीठ की सर्जरी के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। ब्यू वेबस्टर ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।
ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया के पास पहले से ही WTC खिताब जीतने का अनुभव है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान और भारत को घर में हराया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ भी खेला था। अब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और अहम मैच के लिए तैयार हैं, जबकि प्रोटियाज अपने टेस्ट इतिहास में एक नया अध्याय लिखने की उम्मीद करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पास लंबे समय बाद आईसीसी खिताब जीतने का मौका बना हुआ है।
जानें ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, व्यू वेब्स्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जॉश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications