हुस्न की बला है ऑस्ट्रेलिया की यह महिला क्रिकेटर, जानिए तलाक के बाद किस प्लेयर को कर रही है डेट?
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पैरी का निजी जीवन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 2015 में उनकी शादी हुई थी और 2020 में उनका तलाक हो गया था। इन दिनों एलिस पैरी एक रग्बी प्लेयर को डेट कर रही हैं।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस पूरे टी20 विश्व कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सभी चार मैच जीते हैं। आज के इस खास मैच के मौके पर हम आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम की बेहद खूबसूरत प्लेयर के बारे में बताते हैं, जिसने शादी के 5 साल बाद पति को तलाक दे दिया और अब एक प्लेयर को डेट कर रही है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी Ellyse Perry की जो टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं।

पांच साल में ही पति से हो गया था तलाक
एलिस पैरी ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर हैं। मिडिल ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी करने के साथ-साथ वो तेज रफ्तार में गेंदबाजी भी करती हैं। पैरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के रग्बी प्लेयर मैट टाउमा से शादी की थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। निजी जीवन में इतनी उथल-पुथल के बाद एलिस अब फिर से एक प्लेयर को डेट कर रही हैं। पैरी ने हाल ही में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड्स के ब्लू कार्पेट पर शिरकत की थी।

अब किसे डेट कर रही हैं एलिस पैरी?
आपको बता दें कि तलाक के बाद मैट टाउमा और एलिसा पैरी पूरी तरह अलग हो गए। जहां तलाक के बाद मैट टाउमा ने फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट नाओमी कैमरन को डेट करना शुरू कर दिया तो वहीं एलिसा पैरी ने भी अब किसी को डेट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एलिस पैरी फिलहाल रग्बी प्लेयर नैट फाइफ को डेट कर रही हैं। फाइफ ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर से एक साल छोटे हैं। फाइफ ऑस्ट्रेलिया रग्बी टीम के स्टार खिलाड़ी हैं और वो फुटबॉल लीग में खेलते हैं। फाइफ के साथ पैरी ने अभी तक अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया है, लेकिन यह कंफर्म सा है कि वो उन्हें ही डेट कर रही हैं।

पैरी का क्रिकेट करियर
32 साल की एलिस पैरी ने 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक पैरी ने 128 वनडे और 133 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 50.13 और 31.85 की औसत से 4414 और 1330 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम दो शतक और 29 अर्द्धशतक हैं। वहीं टी20 में उनके नाम 7 अर्द्धशतक हैं। पैरी ने 10 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75.2 की औसत से 752 रन बनाए हैं। एलिस पैरी अभी दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। एलिस पैरी इस साल महिला प्रीमियर लीग में भी खेलती हुईं नजर आएंगी। उन्हें आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications