सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को मिली बुरी खबर! दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, बढ़ी मुश्किलें
Spencer Johnson ruled out of T20I series: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम सितंबर में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलने वाली है। हालांकि, इस सीरीज से पहले ही उन्हें पहले ही बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सीन एबॉट लेंगे, जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं।
द हंड्रेड टूर्नामेंट में लगी चोट
स्पेंसर जॉनसन को द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते समय चोट लग गई थी। उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या थी और हाल के मैचों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा, अपने पिछले 6 मैचों में उन्होंने केवल 2 विकेट लिए। इसके बावजूद उन्होंने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों में 10 रन देकर 1 विकेट लिया।

मिचेल स्टार्क को मिला आराम
मिचेल स्टार्क को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह वनडे मैचों में हिस्सा लेंगे। वहीं पैट कमिंस दोनों देशों के दौरे से पूरी तरह से बाहर रहेंगे। स्पेंसर जॉनसन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक वनडे मैच भी खेला है, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है।
सीन एबॉट का ऐसा है प्रदर्शन
जॉनसन की जगह लेने वाले सीन एबॉट ने अब तक 15 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने 165 विकेट लेकर बीबीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। एबॉट का लक्ष्य स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम में अपनी जगह पक्की करना है और उनकी नज़र 2026 के टी20 विश्व कप पर है।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications