ऑस्ट्रेलिया बना 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों में भाग लेने वाले क्रिकेटर्स का पहला देश, जानें दूसरे नंबर पर कौन?
Ashes 2023, England vs Australia 3rd Test: इंग्लैंड ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर अहम मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है, तीसरे मुकाबले में बेशक कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों में भाग लेने वाले क्रिकेटर्स का पहला देश बन गया है।
दरअसल, एशेज के तीसरे टेस्ट में परिणाम कंगारू टीम के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन स्टीव स्मिथ ने हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने की एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही स्मिथ 100 टेस्ट खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के 16वें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, और ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक 100+ टेस्ट मैचों में भाग लेने वाले पुरुष क्रिकेटरों वाला देश बन गया है।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स के देश की लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जबकि, इंग्लैंड वर्तमान में लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसके 15 खिलाड़ियों ने उनके लिए 100 टेस्ट मैच पूरे किए हैं।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का ये मैच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के क्रिकेट करियर का 100वां टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने बल्ले से तो नहीं लेकिन फील्डिंग में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्मिथ का बल्ला तीसरे टेस्ट में शांत रहा, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान कुछ शानदार कैच लेकर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। स्मिथ ने पहली पारी में पांच कैच लपके, इस तरह वह एक ही टेस्ट पारी में दो बार पांच या अधिक कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर (गैर-विकेटकीपर) बन गए। ऑस्ट्रेलियाई ने 2018 में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में पांच कैच लिए थे।
सभी फॉर्मेट में कैच लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे स्मिथ
दरअसल, फील्डिंग के दौरान सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का नाम अभी भी टॉप पर है। उन्होंने कुल 363 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क वॉ हैं, जिनके नाम कुल 289 कैच हैं, और अब एलन बोर्डर (283) को पीछे छोड़ स्मिथ (284) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बॉर्ड चौथे नंबर पर विराजमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications