Australia Ne Kitne Run Banaye: ऑस्ट्रेलिया ने कितने रन बनाये- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Australia Ne Kitne Run Banaye: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया ने धमाका कर दिया। जोश इंग्लिस ने पहला इंटरनेशनल शतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को 13 रन पर बिश्नोई ने आउट कर दिया। स्मिथ भी उनके साथ ओपनर के तौर पर आए थे। पहला विकेट गिरने के बाद तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली।

india vs australia

जोश इंग्लिस ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। इंग्लिस ने रवि बिश्नोई को निशाने पर लिया। वह 28 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। अर्धशतक के बाद भी वह नहीं रुके और लगातार तूफानी बल्लेबाजी करते चले गए। स्मिथ उनके साथ दूसरे छोर पर आराम से स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। वह अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।

स्मिथ और इंग्लिस एक बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई। स्मिथ 52 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर वापस लौट गए। इंग्लिस ने अपना काम जारी रखते हुए 47 गेंदों में ही शतक जमा दिया। यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक है। वह 50 गेंदों में 110 रनों का स्कोर बनाकर आउट हो गए, उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जमाए। इंग्लिस को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

इंग्लिस के जाने के बाद टिम डेविड ने भी अपने हाथ खोले और कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 13 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्टोइनिस ने भी नाबाद 7 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटका लेकिन दोनों ही काफी महंगे साबित हुए, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार किफायती रहे लेकिन विकेट नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+