AUS vs PAK: बाबर आजम ने उस्मान ख्वाजा की क्यूट सी बेटी को लगाया गले, वायरल हो रहा वीडियो
Babar Azam Viral Video: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाना है। 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में इन दोनों ही देश के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले मुकाबले में शानदार कप्तानी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 360 रनों से जीत दर्ज की थी।
जीत पर दोनों टीमों की नजर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की कोशिश वापसी पर होगी। पाकिस्तान की टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। ऑस्ट्रेलिया अगर दूसरा मुकाबला जीतने में सफल हो जाती है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

बाबर से रन की उम्मीद: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। बाबर आजम पहले टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में उनके बल्ले से दूसरे टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में बड़े रनों की उम्मीद होगी। बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं। ऐसे में उनका फॉर्म में आना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है।
वीडियो हो रहा वायरल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आजम उस्मान ख्वाजा की बेटी को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और बाबर आजम मैदान पर बातचीत कर रहे होते हैं। इस दौरान ख्वाजा की नन्हीं सी बेटी दौड़कर आती है और बाबर आजम के गले से लिपट जाती है। सोशल मीडिया पर यह क्यूट सा वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications