2016 से अपने घर में सिर्फ दो टेस्ट सीरीज हारी है ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया है यह कारनामा

2016 के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर में सिर्फ दो टेस्ट सीरीज हारी है और वो दो टेस्ट सीरीज भी भारत ने उसे हराई है।

Australia Test Record since 2016

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी में खेला जा रहा सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में यह लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था और उससे पहले एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से मात दी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में यह रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है और यह रिकॉर्ड कंगारू टीम के हौसले बढ़ाने का काम करेगा।

2016 से ऑस्ट्रेलिया अपने घर में हारा है दो टेस्ट सीरीज

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 2016 के बाद से अपने घर में 10 टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 सीरीज में ही हार का सामना करना पड़ा है और यह कारनामा भारत ने किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले 2018-19 के दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। इसके बाद भारतीय टीम 2020-21 में फिर से ऑस्ट्रेलिया गई, जहां भारत ने फिर से उसे 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी। इस तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में दो लगातार टेस्ट सीरीज हराने वाली एशिया की पहली टीम भी है। आज तक कोई एशियाई टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

ऑस्ट्रेलिया की अपने घर में पिछली 10 टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड

अपने घर में ऑस्ट्रेलिया की पिछली 10 टेस्ट सीरीज की बात करें तो उसने सबसे पहले पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इसके बाद इंग्लैंड को 4-0 से हराया, लेकिन भारत के हाथों उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। फिर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में श्रीलंका को 2-0 से हराया। पाकिस्तान को 2-0 से हराया और फिर न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी, लेकिन एक बार फिर भारत ने अपने आखिरी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया 1-2 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने फिर इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+