Australia World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी बाहर, टूटा सपना

World Cup 2023, Australia squad: भारतीय टीम के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब टीम ने 15 खिलाड़ियों का फाइनल लिस्ट जारी किया है। ऑस्ट्रलिया की टीम ने ऑलराउंडरों खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा जाताया है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

मार्नस लाबुशेन को नहीं मिला मौका: लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्नस लाबुशेन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। मार्नस लाबुशेन का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। नंबर चार पर मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलने का काम किया है। लेकिन इशके बावजूद उन्हें 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है।

Australia team World Cup 1

पैट कमिंस करेंगे कप्तानी: एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद से पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका दौरे पर मिचेल मार्श को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी थी कि जिसमें कहा गया कि मिचेल मार्श वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन अब साफ हो गया है कि वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस ही करने जा रहे हैं।

पांच बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया के पास वनडे में सबसे अधिक वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस साल भी ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वर्ल्ड कप की छठी ट्रॉफी को अपने नाम करने की होगी।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+