ऑस्ट्रेलिया ने की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और एशेज के लिए अपनी टीम की घोषणा, वार्नर टीम में शामिल
WTC Final IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और एशेज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल (WTC Final) मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह फाइनल मैच भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल मैदान पर 7 जून से शुरू होने जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्तमान डब्ल्यूटीसी टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट हैं। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने एशेज (Ashes) ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भी अपनी टीम की घोषणा की है। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने वाली टीम ही शुरुआती दो एशेज टेस्ट मैच भी खेलने के लिए जाएगी।
वार्नर की वापसी- इस टीम में सबसे उत्सुकता पैदा करने वाला नाम डेविड वॉर्नर का है जिनके टेस्ट करियर का समापन लगभग तय माना जा रहा था। वार्नर को भारत दौरे पर चोट लगी थी जिसके बाद ट्रेविस हेड की उनकी जगह पर ओपनिंग की थी।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 17 खिलाड़ियों की टीम को घोषित किया है जिसमें डेविड वॉर्नर का चुना जाना उनके लिए अपने टेस्ट करियर को फिर से पुनर्जीवित करने या अपनी शर्तों पर करियर को समाप्त करने का एक सुनहरा मौका भी है।
इसके अलावा पैटकमिंस की कप्तान के तौर पर वापसी हुई है जिन्होंने अपनी मां के निधन के बाद भारत का दौरा बीच में छोड़ दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एशेज ट्रॉफी भी इंग्लैंड में ही होने जा रही है और शुरुआत के दो टेस्ट मुकाबले एजबेस्टन और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होंगे।
इन टेस्ट मैचों में कंगारू टीम जैसा प्रदर्शन करेगी उसके बाद चयनकर्ता बाकी के तीन मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा करेंगे। अभी इन खिलाड़ियों में भी अंतिम 15 खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तय होंगे जिनकी घोषणा 28 मई को की जाएगी। देखना होगा उस टीम में डेविड वॉर्नर का नाम होगा या नहीं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह दूसरा एडिशन है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहले फाइनल में पहुंची थी और कीवियों ने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2 साल में टेस्ट खेलने वाली टीमों को एक दूसरे के खिलाफ तय प्रोग्राम के तहत मुकाबले करने होते हैं। हर मैच के हिसाब से उनके अंक और जीत का प्रतिशत तय होता है जो यह सुनिश्चित करता है कि फाइनलिस्ट कौन होंगे। टॉप की दो टीमें फाइनलिस्ट होती है।
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और एशेज टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन , मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications