IND vs AUS: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच

Australia announce squad for India T20 series: वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था। इस सीरीज को 2-1 से भारतीय टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी। वर्ल्ड कप के बाद अब दोनों ही टीम टी-20 सीरीज में एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई देगी।

ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान: भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़े बदलाव किए हैं। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को कप्तान बनाया गया है। एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद में टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे कप्तान है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिचेल मार्श ने टीम की कमान को संभाला था। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

Australia 1

इन खिलाड़ियों को मिला आराम: वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद नवंबर और दिसंबर में टी-20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा। मैथ्यू वेड ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।

जानें टी 20 सीरीज का शेड्यूल

23 नवंबर विशाखापटनम में पहला टी-20 मैच
26 नवंबर तिरुवनंतपुरम में दूसरा टी-20 मैच
28 नवंबर गुवाहाटी में तीसरा टी-20 मैच
1 दिसंबर नागपुर में चौथा टी-20 मैच
3 दिसंबर हैदराबाद में पांचवां टी-20 मैच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+