टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करते ही मार्नस लाबुशेन ने की 74 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार तीसरा शतक लगा दिया है जिसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त तौर पर दूसरे सबसे तेज 3000 रन पूरे कर लिए हैं।

Marnus Labuschagne

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टीम में स्टीव स्मिथ के डुप्लीकेट के तौर पर आए थे और आज वे मेन हीरो नजर आते हैं। लाबुशेन ने उस मैच में भी 163 रनों की पारी खेल दी जहां पर दिग्गज स्टीव स्मिथ 0 पर आउट हो गए। इसके साथ ही ये दाए हाथ का बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाला संयुक्त तौर पर दूसरा सबसे तेज बल्लेबाज बन चुका है। वे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इवरटेन वीक्स की बराबरी कर चुके हैं। कैरेबियाई दिग्गज ने 1948 में 51 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के महान सर डोनाल्ड ब्रैडमैन अभी भी सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनका रिकॉर्ड शायद कोई तोड़ भी नहीं पाएगा क्योंकि महानतम खिलाड़ी ने ये उपलब्धि बच्चों के खेल की तरह महज 33 पारियों में ही हासिल कर ली थी। ये नवंबर 1928 की बात है। अब लाबुशेन ने जो किया वह भी सराहनीय है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट से बहुत महान बल्लेबाज कम होते जा रहे हैं।

उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड ओवल में ये उपलब्धि हासिल की। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ये रिकॉर्ड दर्ज करने से मार्नस केवल 153 रन दूर थे। फिलहाल ये युवा टेस्ट मैचों का नंबर एक बल्लेबाज है क्योंकि उसके 935 रेंटिंग पॉइंट हैं। अब ऐसा लगता है स्टीव स्मिथ की जगह पर मार्नस लगातार आगे निकलते रहेंगे क्योंकि स्टीव बॉल टेंपरिंग कांड के चलते लगे बैन के बाद पहले जैसे हर पारियों में शतक लगाते नहीं दिखते हैं और उन पर उम्र का प्रभाव है।

मार्नस ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी दोहरा शतक और दूसरी पारी में 104 रन किए थे। वे इस सीरीज में 500 रन बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इस मैच में ट्रेविस हेड ने भी 175 रनों की पारी खेली और कंगारूओं ने 511 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद उन्होंने 50 रनों के भीतर ही वेस्टइंडीज के तीन विकेट लेकर उनको एक और हार की तरफ मोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+