AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स, इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं टीम
Australia vs Sri Lanka, Fantasy Cricket Tips: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज, 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं लेकिन अभी तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाई हैं। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जब भिड़ंत होगी तो उनका लक्ष्य अपने विश्व कप अभियान को पटरी पर लाना होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 103 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 63 मैच में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका के हिस्से में सिर्फ 36 मैच आए हैं। हालांकि, 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। विश्व कप में ये दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने हुई हैं और इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 बार जीत हासिल की है। श्रीलंका केवल दो बार जीता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका ड्रीम11 टीम: Australia vs Sri Lanka Fantasy Tips
- विकेटकीपर- कुसल मेंडिस
- बल्लेबाज - डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), चैरिथ असलांका, पथुम निसांका (उपकप्तान), मार्नस लाबुशेन
- ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, डुनिथ वेललेज
- गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, दिलशान मदुशंका
- कप्तान- जोश हेजलवुड
- उपकप्तान- पथुम निसांका
पथुम निसांका बनाम जोश हेजलवुड
श्रीलंका को अपने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका से हमेशा काफी उम्मीदें रही हैं। उन्होंने समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 42 एकदिवसीय मैचों में निसांका ने 37.10 की औसत और 83.49 की स्ट्राइक रेट से 1447 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। हालांकि, विश्व कप के पहले दो मैचों में निसांका शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इस मुकाबले में वह काफी अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।
पारी की शुरुआत में निसांका का मुकाबला जोश हेजलवुड से होगा। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले दो मैचों में संघर्ष करना पड़ा है, वहीं हेजलवुड प्रभावशाली रहे हैं। वह भारत से हार में 3/38 के आंकड़े दर्ज करते हुए असाधारण गेंदबाज थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नौ ओवर में 60 रन दिए लेकिन हेनरिक क्लासेन का महत्वपूर्ण विकेट लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज में शुरुआती स्ट्राइक करने की क्षमता है, इसलिए निसांका के साथ उनका मुकाबला महत्वपूर्ण होगा।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों के लिए काफी मददगार माना जाता है। स्लो पिच होने के कारण अक्सर कम स्कोर वाले मुकाबले होते हैं। बल्लेबाजों को शुरुआत में चौके-छक्के मारने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, पिच पर थोड़ा समय बिताने के बाद बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications