AUS vs SL: इन खिलाड़ियों ने ड्रीम 11 में फैन्स को बनाया आज करोड़पति, जानें टॉप पर कौन रहा
Dream 11 Top points: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले में ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिला। ड्रीम इलेवन बनाने वाले फैन्स ने भी उस हिसाबस ए ही अपनी टीमों का निर्धारण किया होगा। वनइंडिया की ड्रीम इलेवन से जिन लोगों ने खिलाड़ी चुने होंगे, उनकी चांदी निश्चित रूप से हुई होगी।
ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स का फायदा फैन्स ने उठाया होगा। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन आकर्षक रहा है। ऐसे में उनके पॉइंट्स भी फैन्स को मिले हैं। सबसे ज्यादा पॉइंट कुसल परेरा, एडम जैम्पा, पथुम निसंका आदि खिलाड़ियों ने दिलाए हैं।

श्रीलंका की टीम से ये खिलाड़ी अव्वल
श्रीलंका की टीम के टॉप दो बल्लेबाजों को फैन्स ने अगर अपनी ड्रीम इलेवन टीम में रखा है, तो पॉइंट भी काफी मिले होंगे। श्रीलंकाई टीम के ओपनर निसंका ने 61 रन बनाए उनके अलावा दूसरे ओपनर बल्लेबाज कुसल परेरा के बल्ले से भी धाकड़ पारी आई, वह 78 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने ड्रीम इलेवन में फैन्स को पॉइंट्स दिलाए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम से ये खिलाड़ी चमके
ड्रीम इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का दबदबा ज्यादा देखने को मिला। जिन लोगों ने मिचेल मार्श को शामिल किया, उनको ख़ुशी का मौका मिला क्योंकि मार्श ने फिफ्टी जड़ी थी। उनके अलावा जोश इंग्लिस को शामिल करने वाले लोग काफी कम रहे होंगे। इंग्लिस ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। एडम जैम्पा ने 4 विकेट लेकर धूम मचा दी। वह भी ड्रीम इलेवन में पॉइंट्स दिलाने वाले टॉप खिलाड़ी रहे। ग्लेन मैक्सवेल और लाबुशेन ने भी कुछ रन बनाए, लिहाजा उन्होंने भी ड्रीम इलेवन और फैंटेसी पॉइंट्स दिलाए।












Click it and Unblock the Notifications