T20 WC Prize Money: वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, भारतीय टीम भी मालामाल
Women's T20 WC Final, Prizemoney: केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Women's T20 WC Final, Prizemoney: दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका के हाथों से पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका निकल गया।

ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश
मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आईसीसी ने पैसों की बारिश की है। महिला टी-20 वर्ल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी के साथ-साथ 8.27 करोड़ रुपये की धनराशि प्राइज मनी दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप पर रिकॉर्ड छठी बार कब्जा जमाकर इतिहास रचने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार टीम की तारीफ की जा रही है।

भारतीय टीम भी हुई मालामाल
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलकर वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली भारतीय टीम पर भी पैसों की बारिश हुई है। सेमीफाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम को 1.73 करोड़ रुपये दी गई है। इसके अलावा रनरअप रहीं दक्षिण अफ्रीका को 4.13 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। जबकि भारत की तरह सेमीफाइनल खेलने वाली इंग्लैंड की टीम को 1.73 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। बता दें कि सभी टीमों को 24.83 लाख रुपये के अलावा ग्रुप मैच जीतने पर प्रतिमैच 14.48 लाख रुपये मिले हैं।

एश्ले गार्डनर बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराइंडर एश्ले गार्डनर के लिए वर्ल्ड कप का यह साल शानदार रहा है। एश्ले गार्डनर को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। गार्डनर ने वर्ल्ड कप में 110 रन बनाने का साथ-साथ 10 विकेट भी झटकने में कामयाबी हासिल की। वहीं इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 11 विकट के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। ऑस्ट्रेलिया की स्टार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी फाइनल मैच में यादगार पारी खेलने का काम किया। बेथ मूनी की इस पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार अंदाज में जीत हासिल करने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications