AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! 3 खिलाड़ी सीरीज से अचानक हुए बाहर, अब किसकी हुई एंट्री?
AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 और वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑलराउंडर मिचेल ओवेन बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। ओवेन को दूसरे टी20 मुकाबले में कगिसो रबाडा की तेज़ बाउंसर हेलमेट पर लगी थी। हालांकि उन्होंने मैदान पर कन्सक्शन टेस्ट पास कर लिया था, लेकिन आउट होने के बाद उनके अंदर कन्सक्शन के लक्षण दिखे।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका (AUS vs SA)
इसी वजह से उन्हें सीरीज़ से बाहर कर दिया गया। नियमों के मुताबिक, ओवेन कम से कम 12 दिनों तक खेल से दूर रहेंगे। इसका मतलब है कि वह 19 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाली वनडे सीरीज़ में डेब्यू नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं ऑलराउंडर मैट शॉर्ट भी अब टी20 और वनडे सीरीज़ दोनों से बाहर हो गए हैं। वह अब तक अपनी साइड स्ट्रेन से उबर नहीं पाए हैं।

लांस मॉरिस को करना होगा वापसी के लिए इंतजार
वहीं तेज़ गेंदबाज़ लांस मॉरिस की वनडे वापसी भी टल गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, उन्हें लोअर बैक सॉरनेस की समस्या है, जिसके चलते वह प्रोटियाज़ के खिलाफ तीन वनडे नहीं खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट ने वनडे सीरीज़ के लिए दो रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया है। लेफ्ट-आर्म स्पिनर मैथ्यू कूनेमैन और ऑलराउंडर एरन हार्डी को वनडे टीम में शामिल किया गया है।
दो खिलाड़ी की वनडे टीम में एंट्री
ये दोनों खिलाड़ी पहले से टी20 स्क्वॉड में मौजूद थे और अब वनडे में भी खेलेंगे। कूनेमैन ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेला था और अब तक चार मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वहीं, हार्डी ने 13 वनडे में 166 रन और 10 विकेट हासिल किए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि 16 अगस्त को होने वाले टी20 सीरीज़ डिसाइडर में ओवेन की जगह कौन लेगा? कप्तान मिचेल मार्श के पास दो विकल्प शॉन एबॉट और एरन हार्डी है।
ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कूनेमैन, मार्नस लाबुशेन, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications