AUS vs SA: टूटी उंगली के साथ 4 घंटे बल्लेबाजी कर गए ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, लगाई थी हाफ सेंचुरी

23 साल के इस खिलाड़ी ने इसी टूटी हुई उंगली के साथ मेलबर्न में तकरीबन 4 घंटे तक बल्लेबाजी की थी। इस दौरान कैमरून ग्रीन ने 150 से ज्यादा गेंदे खेली थी और नाबाद अर्द्धशतक लगाया था।

cameron green

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में चोटिल होने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कैमरून ग्रीन को दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है, जिसकी अब सर्जरी होगी। उनकी उंगली में फ्रैक्चर आया है, जिसकी एक्सरे फोटो उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस एक्सरे इमेज में कैमरून की फ्रैक्चर वाली उंगली को देखा जा सकता है।

चोट के साथ 177 गेंदें खेली

आपको बता दें कि 23 साल के इस खिलाड़ी ने इसी टूटी हुई उंगली के साथ मेलबर्न में तकरीबन 4 घंटे तक बल्लेबाजी की थी। इस दौरान कैमरून ग्रीन ने 150 से ज्यादा गेंदे खेली थी और नाबाद अर्द्धशतक लगाया था। कैमरून ग्रीन ने मेलबर्न में 177 गेंदें खेलकर 51 रन की नाबाद पारी खेली थी। कैमरून ग्रीन इस चोट के बाद हालांकि मैदान पर गेंदबाजी करने नहीं आए थे।

नॉर्खिया की गेंद पर चोटिल हुए थे ग्रीन

कैमरून ग्रीन ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "Rollercoaster of a Week"। आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन देर से बल्लेबाजी करते हुए एनरिक नॉर्खिया की उठती गेंद पर अपनी उंगली की हड्डी तुड़वा बैठे थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी को जारी रखा और अर्द्धशतक लगाया। बाद में उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था। स्कैन से पता चला था कि उनके दाएं हाथ की उंगली में हल्का फ्रैक्चर है, इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया है।

145 Kmph की रफ्तार वाली गेंद पर हुए थे चोटिल

ग्रीन को एमसीजी में दूसरे दिन 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर चोट लगी थी। गेंद उनके ग्लव्स पर आकर लगी थी। उन्हें असहज लगा तो उन्होंने ग्लव्स उतारा और देखा कि उनके दस्ताने से खून आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि कैमरून अब मैदान से बाहर चले जाएंगे, लेकिन उन्होंने खेलना जार रखा और एक टूटी हुई उंगली के साथ नाबाद अर्धशतक बनाया। हालांकि वो दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं आए थे।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे ग्रीन!

कैमरून ग्रीन की चोट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यह अपडेट जारी किया था कि वो सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे। उनकी सर्जरी होगी। साथ ही संभावना यह भी है कि वो भारत के खिलाफ फरवरी में होने वाले चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच से भी बाहर हो जाएं या हो सकता है कि वो पूरी सीरीज ही ना खेल पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+