AUS vs SA Test Series: टूटी अंगुली के चलते तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए कैमरन ग्रीन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से दो-चार होना पड़ा है जिसमें कैमरन ग्रीन भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि उनकी दाहिनी इंडेक्स में एक छोटा सा फ्रैक्चर हो गया है। ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा मोटी रकम में खरीदे जाने को लेकर भारत में अधिक चर्चाएं मिल रही हैं। उनको बॉक्सिंग डे टेस्ट में मंगलवार को एनरिक नॉर्टजे की तेज गेंद से चोट लगी, जिससे 23 वर्षीय को रिटायर हर्ट होना पड़ा और दिन के खेल में आगे हिस्सा नहीं लिया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि ग्रीन की दाहिनी तर्जनी में एक छोटा सा फ्रैक्चर है। उन्होंने कहा कि ग्रीन खेल में बल्लेबाजी तो कर लेंगे लेकिन बॉलिंग नहीं हो पाएगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की, "ग्रीन की दाहिनी इंडेक्स फिंगर में एक छोटा सा फ्रैक्चर है, और यदि आवश्यक हुआ तो वह फिर से बल्लेबाजी करने में सक्षम होंगे, दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करेंगे। 23 वर्षीय को सिडनी टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया है"
बताया गया कि ग्रीन बिग बैश लीग में भी शायद पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए ना खेल पाएं। 23 वर्षीय अब भारत में अगले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट होने के लिए टाइम के साथ रेस लगाएंगे। हालांकि वे आईपीएल तक तो लौट ही आएंगे।
ग्रीन पहली पारी में गेंद के साथ बेहतरीन थे जहां उन्होंने पांच विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलिया को मेहमान टीम को केवल 189 रन पर समेटने में मदद मिली। ऑलराउंडर के अलावा इस खेल में मिशेल स्टार्क और डेविड भी चोटिल हुए।
200 रन बनाकर खेल रहे वार्नर तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए लौटे लेकिन नॉर्टजे ने उन्हें जल्दी आउट कर दिया। ग्रीन भी बल्लेबाजी के लिए आए। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टार्क बल्ले और गेंद दोनों से भूमिका निभाएंगे। हालांकि, मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि तेज गेंदबाज की भागीदारी सीमित हो सकती है।
बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 189 रनों के जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। एलेक्स कैरी ने भी 111 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशेल स्टॉर्क ने भी बैटिंग की और 10 नाबाद रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन स्टंप तक 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे। प्रोटियाज निश्चित टेस्ट हार की ओर बढ़ रहे हैं जो उनको चौथे दिन मिल सकती है। वे अभी भी 371 रन पीछे हैं और हाथ में 9 विकेट शेष हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications