AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का तहलका, टूटा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, बेन डकेट ने रचा इतिहास

AUS vs ENG Champions Trophy: इंग्लैंड ने बेन डकेट की शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह सबसे बड़ा स्कोर है। बेन डकेट ने सबसे पहले जो रूट के साथ मिलकर अहम साझेदारी की और अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने 143 गेंदों में 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 165 रन बनाए।

इंग्लैंड ने बनाए 351 रन (AUS vs ENG Champions Trophy)

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया था और बेन ड्वार्शुइस ने इंग्लैंड को दो अहम झटके भी दिए। लेकिन डकेट की पारी ने इंग्लैंड को मजबूती से 350 रन के पार पहुंचा दिया। रूट और डकेट के बीच 158 रनों की शानदार साझेदारी ने इंग्लैंड की स्थिति मजबूत की, लेकिन इसके बाद अन्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 351 रन बनाने में सफलता हासिल की।

AUS vs ENG 1

रूट और डकेट के बीच अहम साझेदारी

रूट और डकेट के अलावा, कप्तान जोस बटलर ने 23 रन बनाए, लेकिन इसके बाद अन्य बल्लेबाज ज्यादा बड़ा योगदान नहीं दे पाए। जैमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, ब्रायडन कार्स, और हैरी ब्रूक कुछ अधिक नहीं कर पाए। जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने निचले क्रम से कुछ रन जोड़े, लेकिन इंग्लैंड के लिए इन दोनों की शुरुआत और साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण थी।

बेन डकेट ने रचा इतिहास

डकेट का 150 रन बनाना और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनना इंग्लैंड के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। डकेट की 165 रन की मैराथन पारी की बदौलत इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के सामने 50 ओवर में 8 विकेट पर 351 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह इस टूर्नामेंट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपकर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+