AUS vs ENG एशेज कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव? मिल गया मैच देखने का धांसू तरीका
AUS vs ENG Ashes 2025-26: क्रिकेट की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एशेज सीरीज 2025-26 जल्द शुरू होने वाला है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इसी सप्ताह 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने जा रही है। इंग्लैंड की टीम जहां 2015 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एशेज जीतने की तलाश में है, वहीं मेज़बान टीम को सीरीज से पहले ही बड़े झटके लगे हैं।
मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका (AUS vs ENG Ashes 2025-26)
ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों के बिना पहला टेस्ट खेलने उतरेगी। टीम के कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते अनुपलब्ध रहेंगे। कमिंस और हेज़लवुड की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी रणनीति को मुश्किल में डाल सकती है। उनकी जगह पर स्कॉट बोलैंड और अनकैप्ड ब्रेंडन डॉगगेट को मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड के पास मजबूत टीम
बल्लेबाजी में भी चयनकर्ता मुश्किल में हैं कि उस्मान ख्वाजा के साथ विशेषज्ञ ओपनर जेक वेदरल्ड को उतारें या मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी से ओपनिंग कराएं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पहला टेस्ट जीतने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है, लेकिन इंग्लैंड की तैयारी भी दमदार है। कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की गेंदबाज़ी लाइनअप बेहद मजबूत और आक्रामक है।
जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड पर रहेगी नजर
टीम में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, गस एटकिंसन जैसे तेज गेंदबाज़ शामिल हैं, जिनमें से छह गेंदबाज़ लगातार 90 मील प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। पूर्व क्रिकेटर इयान बॉथम ने इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलियाई पिचों की उछाल और गति को अनुकूलित करने में चुनौती की बात कही है। लेकिन स्टोक्स का अनुभव टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर 2025, पर्थ (करीब 07:50 a.m. IST)
दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर 2025, गाबा, ब्रिस्बेन (डे/नाइट) (करीब 09:30 a.m. IST)
तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर 2025, एडिलेड (करीब 05:30 a.m. IST)
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर 2025, मेलबर्न (करीब 05:00 a.m. IST)
पांचवाँ टेस्ट: 4-8 जनवरी 2026, सिडनी (करीब 05:00 a.m. IST)












Click it and Unblock the Notifications