Aus vs Eng, 5th Test: जो रूट ने रचा इतिहास, खतरे में सचिन तेंदुलकर का ये धांसू रिकॉर्ड
Aus vs Eng, 5th Test Joe Root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में अपने बल्ले का दम दिखाया है। एशेज 2025-26 के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड की टीम को संभालने का काम किया। मैच के पहले दिन रूट ने इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड के और भी करीब पहुंच गए हैं।
खतरे में सचिन का रिकॉर्ड (Aus vs Eng, 5th Test Joe Root)
जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक जड़ा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड (68 फिफ्टी) से महज एक कदम दूर हैं। इसके अलावा, टेस्ट मैचों में 50 से अधिक रन की पारी खेलने के मामले में भी वह सचिन (119 बार) के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं; रूट अब तक 107 बार ऐसा कर चुके हैं।

हैरी ब्रूक ने दिया रूट का साथ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। केवल 57 रनों के स्कोर तक टीम ने अपने टॉप तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे संकट के समय जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 से अधिक रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। चायकाल तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 211 रन बना लिए थे, जिसमें रूट 72 और ब्रूक 78 रन बनाकर नाबाद थे।
138 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐसा
इस टेस्ट मैच की सबसे अनोखी बात यह रही कि दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को जगह नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ऐतिहासिक है, क्योंकि 1888 के बाद पहली बार वे सिडनी के मैदान पर बिना किसी स्पिनर के उतरे हैं। टीम ने तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की जगह ऑलराउंडर बीयू वेबस्टर को शामिल किया, जबकि इंग्लैंड ने गस एटकिंसन की जगह मैथ्यू पॉट्स को मौका दिया।












Click it and Unblock the Notifications