बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा टीम इंडिया एशियन्स गेम्स के फाइनल में, गोल्ड पर रहेगी नजर

एशिया गेम्स में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने अहम मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लाटेश की टीम को सिर्फ 96 रन पर ही रोक दिया।

बांग्लादेश के 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इसे सिर्फ 9.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। पहले मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल आज के मैच में खाता भी नहीं खोल सके और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि उसके बाद रितुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेली।

team india

रितुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं तिलक वर्मा ने 26 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो महज 45 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत की ओर से साईं किशोर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं रवि बिश्वोई, शाहबाज अहमद, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत गोल्ड मेडल जीत सकता है। हालांकि फाइनल मुकाबला किसके साथ होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच कौन विजेता होगा। जो भी इस मैच में जीत दर्ज करेगा वह फाइनल में भारत का मुकाबला करेगा।

बता दें कि एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। भारत अपने नाम 86 मेडल कर लिए हैं। भारत एशियन गेम्स में 21 गोल्ड, 32 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+