युजवेंद्र चहल ने एशिया कप में नहीं चुने जाने पर तोड़ी चुप्पी, रोहित को 5 साल पुरानी बात याद दिलाई
Yuzvendra Chahal: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है और कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पाई है। युजवेंद्र चहल भी उनमें से एक हैं। चहल को टीम से बाहर रखा गया है। ऐसे में चहल की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। चहल ने रोहित शर्मा को उनकी ही बात याद दिलाई।
साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को जब टीम में शामिल नहीं किया गया था, उस समय रोहित ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा था कि सूरज कल फिर से उगेगा। चहल ने भी कुछ उसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर चहल ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें इमोजी से बताने का प्रयास किया है कि सूरज कल फिर से उगेगा।

चहल ने अपनी पोस्ट में काफी कुछ कह दिया है। हालांकि उन्होंने टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा नहीं जताई और उम्मीद की किरणों की तरफ इशारा किया है। उनके मुताबिक़ एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली लेकिन टीम में वापस आएँगे।
टीम को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता की थी। अगरकर ने कहा था कि रिस्त स्पिनर एक ही रखना था और दूसरे स्पिनर जडेजा हैं। ऐसे में चहल को शामिल नहीं किया गया लेकिन किसी के लिए भी वर्ल्ड कप टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
चहल को शामिल नहीं करते हुए टीम में अक्षर पटेल को चुना गया है। अक्षर पटेल को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह गेंदबाजी करने के अलावा बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। इसी पॉइंट के कारण चहल पर वह भारी पड़े हैं। देखना होगा कि एशिया कप में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।
टीम इंडिया में नए चेहरे के रूप में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज के धाकड़ प्रदर्शन का गिफ्ट मिला है। वह एशिया कप की टीम में आ गए हैं और अब उन्हें वनडे में खुद को साबित करना होगा। उनके पास यह शानदार मौका है।












Click it and Unblock the Notifications