IND vs PAK: ऋषभ पंत हुए फ्लॉप, ट्विटर यूजर्स ने उर्वशी रौतेला को लगाई लताड़, कहा- यही सबसे बड़ी पनौती है...

पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने वाली भारतीय टीम के लिए एशिया कप में आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। भारत को मिली हार के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 5 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने वाली भारतीय टीम के लिए एशिया कप में आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। भारत को मिली हार के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले ऋषभ पंत एक बार फिर व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेदम नजर आए। वह पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Urvashi Rautela

पंत के आउट होने पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला

एक बार फिर स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मैच देखने पहुंची थी। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले के दौरान उर्वशी रौतेला भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस को स्टेडियम में देखकर कुछ फैंस बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने उर्वशी रौतेला को पनौती बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस के मुताबिक उर्वशी रौतेला के मौजूदगी के कारण ही ऋषभ पंत रन बनाने में असफल रहते हैं।

पंत के लिए पनौती है उर्वशी रौतेला

हारने के बाद ही फैंस के निशाने पर उर्वशी रौतेला आ गई है और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे। इससे पहले उर्वशी रौतेला पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का पहला मैच भी देखने गईं थी। लेकिन पहले मैच में ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उर्वशी को लेकर एक फैन ने लिखा कि बस इसी की वजह से हम मैच हार गए। वहीं एक फैंस ने लिखा कि ये पंत के लिए पनौती है।

फैंस कर रहे उर्वशी रौतेला को बैन करने की मांग

भारत की हार के बाद कुछ फैन उर्वशी रौतेला को स्टेडियम में मैच देखने के लिए बैन करने की मांग करने लगे। वहीं एक ने लिखा कि दीदी तो क्रिकेट देखती नहीं हैं। एक शख्स ने पूछा- इंडिया को चीयर करने गई थीं या फिर ऋषभ को? कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से एख इंटरव्यू के कारण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। उर्वशी और पंत ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार बयानबाजी करते नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+