Asia Cup: शुभमन गिल का नाम गलती से छूटा और फैन्स का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर बवाल

Confusion on Shubman Gill Name: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा के समय असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली। भारतीय टीम के एक मुख्य खिलाड़ी का नाम इस टीम में नहीं था। इसे देखकर फैन्स हैरान थे। बाद में इस गलती को सुधार लिया गया और उस खिलाड़ी का नाम डाला गया।

प्रेस वार्ता से रोहित शर्मा और अजित अगरकर ने टीम इंडिया की घोषणा की थी। टीम फ्लैश हुई, वहां शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं था। इसे लेकर हर कोई हैरान रह गया कि ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ मिनट बाद इस गलती को सुधार गया और गिल का नाम आ गया।

gill

हालांकि गिल का नाम शामिल नहीं करने की घटना ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। फैन्स ने बीसीसीआई का मजाक भी बनाया। ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। गिल का नाम भी ट्रेंड लिस्ट में आ गया। इस तरह बोर्ड की गलती पर काफी ज्यादा मजाक बना।

टीम इंडिया में तिलक वर्मा को पहली बार शामिल किया गया है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर आयर केएल राहुल जैसे बड़े नामों की एंट्री हुई है। दोनों ही खिलाड़ी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा बुमराह को भी टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।

संजू सैमसन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। 17 सदस्यीय टीम इंडिया में संजू सैमसन को बतौर बैकअप खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव आदि खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। चहल को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+