इस भारतीय बल्लेबाज के नाम है एशिया कप में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड, पढ़ें टूर्नामेंट के कुछ रोचक रिकॉर्ड्स
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को होने वाले मुकाबले से एशिया कप 2022 का श्रीगणेश होगा।
नई दिल्ली, 25 अगस्त: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को होने वाले मुकाबले से एशिया कप 2022 का श्रीगणेश होगा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 11 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप 2022 में कुल 6 टीमों के बीच खिताब के लिए 13 मुकाबले खेले जाएंगे। एशिया कप के अब तक 14 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई ऐसे रोचक रिकॉर्ड्स बने हैं जिन्हें हर क्रिकेट प्रेमी को जरूर जानना चाहिए।

तीन टीमों से हुई थी शुरुआत
सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने साल 1984 में एशिया कप की मेजबानी की थी। पहले संस्करण में केवल तीन टीमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ही टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थीं। सुनील गावस्कर के नेतृत्व में भारत ने पहले एशिया कप का खिलाब अपने नाम किया था। भारत टीम इस साल अंक तालिका में टॉप पर रही थी। भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर 8 अक हासिल किए थे।

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
एशिया कप में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने अब तक सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 25 मैचों में 53.04 की औसत और 102.52 के स्ट्राइक रेट से 1220 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं जिन्होंने 24 मैच में 48.86 की औसत और 84.51 के स्ट्राइक रेट से 1075 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने एशिया कप के 23 मुकाबलों में 51.1 की औसत और 85.47 के स्ट्राइक रेट से 971 रन बनाए हैं। वह एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। वहीं चौथे नंबर पर शोएब मलिक, पांचवें पर रोहित शर्मा और छठे पायदान पर विराट कोहली हैं। रोहित और विराट के पास इस साल सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
एशिया कप में सर्वाधिक रन
- सनथ जयसूर्या: 1220 रन
- कुमार संगाकारा: 1075 रन
- सचिन तेंदुलकर: 971 रन
- शोएब मलिक: 907 रन
- रोहित शर्मा: 883 रन
- विराट कोहली: 766 रन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
एशिया कप में अब तक श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 24 मैचों में 30 विकेट झटके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अजंता मेंडिस (26 विकेट), चौथे पर सईद अजमल (25 विकेट), पांचवें पर शाकिब अल हसन (24 विकेट), छठे पर चमिंडा वास (23 विकेट), 7वें पर मशरफे मुर्तजा (23 विकेट) और आठवें पर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (22 विकेट) हैं।
- लसिथ मलिंगा: 33 विकेट
- मुथैया मुरलीधरन: 30 विकेट
- अजंता मेंडिस: 26 विकट
- सईद अजमल: 25 विकेट
- शाकिब अल हसन: 24 विकेट
- चमिंडा वास: 23 विकेट
- मशरफे मुर्तजा: 23 विकेट
- रविंद्र जडेजा: 22 विकट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
एशिया कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज के नाम है। पूर्व भारतीय तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम यह रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 6 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सोहेल तनवीर का हैं। उन्होंने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाला बल्लेबाज
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2012 में ढाका के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों पर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 183 रनों की पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान हैं। उन्होंने साल 2004 में कोलोंबो के मैदान पर हांगकांग के खिलाफ 122 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 144 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2018 में दुबई के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 150 गेदों पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 144 रन बनाए थे। लिस्ट में 143 रन के साथ चौथे नंबर पर शोएब मलिक और पांचवें पर विराट कोहली (136) हैं।
- विराट कोहली, 183 रन बनाम पाकिस्तान (2012)
- यूनिस खान, 144 रन बनाम हांगकांग (2004)
- मुशफिकुर रहीम, 144 रन बनाम श्रीलंका (2018)
- शोएब मलिक, 143 रन बनाम भारत (2004)
- विराट कोहली, 136 रन बनाम बांग्लादेश(2014)

एशिया कप में सर्वाधिक शतक
- सनथ जयसूर्या: 6 शतक
- कुमार संगाकारा: 4 शतक
- विराट कोहली: 3 शतक
- शोएब मलिक: 3 शतक
- लाहिरु थिरिमाने: 2 शतक
- शिखर धवन: 2 शतक

एशिया कप में सर्वाधिक अर्धशतक
कुमार संगाकार: 12 अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर: 9 अर्धशतक
सनथ जयसूर्या: 9
मारवन अटापट्टू: 7
नवजोत सिंह सिद्धू: 7
अर्जुन रणतुंगा: 7
रोहित शर्मा: 7

सर्वाधिक टोटल
- पाकिस्तान: 385/7 बनाम बांग्लादेश
- भारत: 374/4 बनाम हांगकांग
- श्रीलंका: 357/9 बनाम बांग्लादेश
- पाकिस्तान: 343/5 बनाम हांगकांग
- श्रीलंका: 332/8 बनाम बांग्लादेश

सबसे कम टोटल
- यूएई: 81/9 बनाम भारत
- यूएई: 82 बनाम बांग्लादेश
- पाकिस्तान: 83 बनाम भारत
- बांग्लादेश: 87 बनाम पाकिस्तान
- बांग्लादेशन: 94 बनाम पाकिस्तान

भारत ने जीते हैं 7 खिताब
- एशिया कप 1984: भारत
- एशिया कप 1986: श्रीलंका
- एशिया कप 1988: भारत
- एशिया कप 1990-91: भारत
- एशिया कप 1995: भारत
- एशिया कप 1997: श्रीलंका
- एशिया कप 2000: पाकिस्तान
- एशिया कप 2004: श्रीलंका
- एशिया कप 2008: श्रीलंका
- एशिया कप 2010: भारत
- एशिया कप 2012: पाकिस्तान
- एशिया कप 2014: श्रीलंका
- एशिया कप 2016: भारत
- एशिया कप 2018: भारत












Click it and Unblock the Notifications