Asia Cup Records: एशिया कप में किसने नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड?
Asia Cup Records In Hindi: मोस्टअवेटड टूर्नामेंट यानी कि एशिया कप 2023 का जोरदार आगाज हो चुका है और मेजबान पाकिस्तान ने अपने पहले ही मैच में नेपाल को भारी रनों के अंतर से हराया है, जिसकी वजह से उसके हौसले काफी बुलंद हैं। आपको बता दें कि साल 1984 से शुरू हुआ ये टूर्नामेंट तब से हर साल होता आ रहा है, हालांकि इस बार ये टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है।

गौरतलब है कि अब तक कुल 15 बार एशिया कप टूर्नामेंट हुआ है जिसमें सिर्फ दो बार ही पाकिस्तान एशिया कप जीत पाया है तो वहीं भारत का पलड़ा यहां पर उस पर भारी है, उसने अब तक 7 बार इस कप को जीता है, जिसमें से 6 बार कप उसने वनडे फॉर्मेट में और एक बार टी20 फॉर्मेट में जीता है।
पहले मैच में पाकिस्तान ने किया कमाल
मालूम हो कि 30 अगस्त से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल की टीम को 238 रनों से पराजित किया है और दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से पटखनी दी है।
इफ्तिखार अहमद ने रचा इतिहास
पाकिस्तान-नेपाल के मैच में दो जोरदार शतक लगे, पहले सैकड़ा पाकिस्तान के स्टार प्लेयर बाबर आजम ने लगाया, उन्होंने 131 गेंदों पर 151 रन ठोंके, जिसमें चार छक्के और 14 चौके शामिल थे तो वहीं इसी मैच में टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद ने भी सिर्फ 67 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था, ऐसा करके वो 32 साल की उम्र में इस टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले सबसे उम्र दराज पाक खिलाड़ी भी बन गए हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि एशिया कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम हैं ?
- एशिया कप में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 गेंदों पर तूफानी शतक ठोंका था।
- इसके बाद सबसे तेज शतक बनाने वालों की लिस्ट में नंबर दो पर हैं श्रीलंका के पूर्व स्टार खिलाड़ी सनथ जयसूर्या, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 55 गेंदों पर शतक बनाया था।
- इस श्रेणी में नंबर तीन पर हैं भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना, जिन्होंने साल 2008 में हॉगकॉग के खिलाफ मैच में 66 गेंदों पर शतक बनाया था।
- तूफानी शतक जड़ने वालों की श्रेणी में नंबर चार पर आते हैं पाकिस्तानी इफ्तिखार अहमद का, जिन्हेोंने इसी बार नेपाल के खिलाफ 67 गेंदों में सेंचुरी बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications