Asia Cup 2023 Points Table: श्रीलंका की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, इस टीम को भारी नुकसान
Asia Cup 2023 Points Table, Sri Lanka vs Bangladesh Match: एशिया कप में शनिवार 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच को श्रीलंका की टीम ने अपने नाम किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 10 सितंबर को सुपरफोर का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है।
श्रीलंका ने 21 रन से जीता मैच: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने सुपरफोर के मुकाबले को 21 रन से जीतने में कामयाबी हासिल की। श्रीलंका से मिली हार के बाद अब बांग्लादेश के लिए फाइनल में जगह बनाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश को मिली हार से पाकिस्तान की टीम फायदा पहुंचा है। वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बरकरार है।

जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल: एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए सुपर फोर राउंड में भारत को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम को अभी सुपर फोर का अपना पहला मुकबला खेलना है। पाकिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक जीत हासिल कर ली है। दोनों ही टीमों के पास दो-दो अंक हैं। लेकिन पाकिस्तान की टीम मजबूत नेट रन रेट के कारण नंबर वन पर बनी हुई है। वहीं लगातार दो मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम लगभग एशिया कप से बाहर हो गई है।
सदीरा समरविक्रमा बने हीरो: श्रीलंका की इस जीत में बल्ले से सदीरा समरविक्रमा ने अहम भूमिका अदा किया। समरविक्रमा ने 72 गेंदों पर खेली अपनी 93 रनों की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 257 रन बना सकी। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 236 रनों पर ऑल आउट हो गई और 21 रन से मुकाबले को गंवा बैठी।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे ये खिलाड़ी: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे ये खिलाड़ी: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications