Asia Cup: तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री से बढ़े नंबर 4 के विकल्प, खब्बू बल्लेबाज खेल सकता है वर्ल्ड कप

Tilak Varma: एशिया कप की भारतीय टीम का इंतजार हर किसी को था और अब टीम की घोषणा के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। टीम इंडिया में कुल 17 नामों की घोषणा हुई है। संजू सैमसन को बैकअप खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। सैमसन मुख्य नामों में नहीं हैं।

टीम इंडिया में चोट के बाद कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है लेकिन तिलक वर्मा के रूप में एक हैरान करने वाली एंट्री भी हुई है। तिलक वर्मा को टीम इंडिया में शामिल करते हुए मैनेजमेंट ने एक बड़ा संकेत दिया है। हालिया प्रदर्शन को देखते हुए तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

tilak varma

भारतीय टीम में नंबर चार पर खेलने वाले खिलाड़ी को लेकर समस्या लगातार बनी रही है। युवराज सिंह के बाद इस नंबर पर स्थायी रूप से कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं आया है। हालांकि श्रेयस अय्यर ने कुछ हद तक इस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पूरी तरह से वह भी इसे भर नहीं पाए।

तिलक वर्मा तीसरे विकल्प: अय्यर चोट के बाद वापस आये हैं, उनके अलावा केएल राहुल भी चोट के बाद लौटे हैं। दोनों ही खिलाड़ी नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। इन दोनों की फिटनेस में अगर कुछ समस्या आती है, तो तीसरे विकल्प के रूप में तिलक वर्मा को देखा जा सकता है।

वर्ल्ड कप टीम में आ सकते हैं: तिलक वर्मा को टीम इंडिया में शामिल करने का कारण ही नंबर चार का बल्लेबाजी क्रम है। एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप होना है और यहाँ से टीम इंडिया की खामियां पता चलेगी। तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जा सकता है। एशिया कप की टीम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ की संभावना नहीं दिख रही है।

मिडिल ऑर्डर में तालमेल: तिलक वर्मा बाएँ हाथ से खेलते हैं, इससे मिडिल ऑर्डर में अच्छा कॉम्बिनेशन भी सेट होता है। ऐसे में अय्यर और केएल राहुल के बाद नंबर चार के लिए वह फिट बैठते हैं। हाल ही में कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा था कि तिलक वर्मा को नंबर चार के लिए वनडे टीम में लाना चाहिए।

वेस्टइंडीज में किया प्रभावित: तिलक वर्मा ने अब तक 7 टी20 मुकाबले भारतीय टीम के लिए खेले हैं और अचानक उनको वनडे टीम में शामिल किया गया है। इससे काफी कुछ समझा जाना चाहिए। नंबर चार के अलावा कहीं ऐसी जगह नहीं है, जहाँ तिलक वर्मा को फिट किया जा सके। वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 डेब्यू से उन्होंने प्रभावित किया था।

टी20 में किया है धमाका: भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 7 टी20 मैच खेलकर 174 रन बनाए हैं। 51 रन उनका उच्चतम स्कोर है। स्ट्राइक रेट की बात की जाए, तो यह 138 से ज्यादा का है। वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है और भारतीय पिचों पर खेलने की आदत तिलक वर्मा को काफी है। आईपीएल में भी वह काफी खेले हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि एशिया कप की टीम से वह वर्ल्ड कप तक का सफर तय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+