IND vs SL के मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? भारत-श्रीलंका के मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी
India vs Sri Lanka: पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के एक दिन बाद मंगलवार को भारत अपने दूसरे एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला जो भी जीतेगा वह फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएगा। इस रोचक मैच से पहले जानते हैं कि आज कौन तीन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
सदीरा समरविक्रमा
श्रीलंका के स्टार सदीरा समरविक्रमा एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह अब टूर्नामेंट में 3 पारियों में 150 रन के साथ तीसरे प्रमुख रन-स्कोरर हैं। श्रीलंका बनाम भारत के महत्वपूर्ण मैच में एक बार फिर समरविक्रमा अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

विराट कोहली
एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैंच में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बल्ला कहर बनकर टूटा है।पिछले मैच में विराट ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 94 गेंदों का सामना करते हुए 122* रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। निस्संदेह वह इस बार श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेंगे। भारत बनाम श्रीलंका के मैच में कोहली अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं।
शुभमन गिल
एशिया कप 2023 में शुभमन गिल के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। गिल ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन की पारी खेलकर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। ऐसे में एक बार फिर शुभमन गिल इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने और लंकाई लायंस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेंगे।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications