Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- Pakistan vs Sri Lanka
Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match: एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के 5वें मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्यों जीत दर्ज करने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान पर दोपहर तीन बजे से होगा। ऐसे में दोनों टीमों का ये मैच काफी दिलचस्प होने वाला है।
पाकिस्तान और श्रीलंका गुरुवार 14 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद इस मैच में उतर रही हैं और वापसी के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएंगी। इस मैच के विजेता का एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत से मुकाबला होने की संभावना है। पाकिस्तान और श्रीलंका के दो-दो अंक हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड-टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट में आमने-सामने की भिड़ंत में बाबर आजम की टीम मजबूत स्थिति में है। दोनों पक्षों ने अपनी 48 साल की वनडे क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में कुल 155 मैच खेले हैं। इन मैचों में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 92 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 58 मुकाबलों में जीत मिली है। जिसमें 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा।
बाबर आजम
बाबर आजम ने इस एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ शानदार शतक लगाकर विस्फोटक शुरुआत की थी, लेकिन हाल के मैचों में उनकी फॉर्म में गिरावट आई है। भारत के खिलाफ वह बुमराह एंड कंपनी की तेजतर्रार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए लेकिन इस मैच में वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।
मथीशा पथिराना
श्रीलंका के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अपनी लाइन और लेंथ पर अद्भुत नियंत्रण के कारण टूर्नामेंट में काफी घातक दिखे हैं। मथीशा पथिराना नियमित रूप से बड़ा स्कोर करने में सक्षम हैं और उनकी यह खूभी उन्हें किसी भी विपक्षी बल्लेबाज के लिए एक बड़ा खतरा बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications