Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- Pakistan vs India

Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सुपर फोर मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान एशिया कप के सुपर फोर राउंड में दोपहर तीन बजे से एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया का ये पहला सुपर फोर मैच है। दूसरी ओर पाकिस्तान पहले ही सुपर फोर स्टेज में जीत का स्वाद चख चुका है। टूर्नामेंट में इन कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है, पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

pakistan vs india

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेगी, जोकि आज के मैच में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। ग्रुप स्टेज के मैच में कोहली पाकिस्तान के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और उन्हें नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

भारत के खिलाफ आगामी मैच में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं। एशिया कप 2023 में अब तक तीन मैचों में सात विकेट के साथ,अफरीदी सबसे अधिक विकेट लेने वालों में से एक हैं। वह भारत के खिलाफ भी अपने फॉर्म को दोहराना चाहेंगे।

भारत-पाक मैच के दौरान 90 प्रतिशत बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही एक रिजर्व डे का फैसला किया गया है। यदि भारत और पाकिस्तान का मैच खराब मौसम के कारण रुक जाता है, तो मैच 11 सितंबर को वहीं से शुरू होगा, जहां से रोका गया था।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+