Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- भारत vs बांग्लादेश

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: आज एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। इस मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए लय हासिल की थी।

श्रीलंका के सामने बांग्लादेश ने जीत हासिल कर ली थी, इससे पहले लीग चरण में बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। उधर टीम इंडिया ने सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित किया था।

asia cup mein aaj kiska match hai

IND vs BAN: ​मैच का समय और स्थान

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम ने अपने अधिकतर मुकाबले इसी स्टेडियम में खेले हैं, लीग चरण में दो मैच यहां हुए थे।

​IND vs BAN: पिच रिपोर्ट

दुबई की पिचें आमतौर पर संतुलन वाली होती हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों का दबदबा रहेगा। शाम को ड्यू फैक्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

IND vs BAN: ​मौसम का हाल

दुबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शक एक पूरा मैच देख पाएंगे। तापमान थोड़ा गर्म और उमस भरा हो सकता है, जो खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

​भारतीय टीम की स्थिति

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 4 में पाकिस्तान को हराया है। टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के कोई आसार नहीं हैं। पिछले मैच वाले सभी खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे।

​बांग्लादेश टीम की स्थिति

फाइनल की दौड़ के लिए यह मैच बांग्लादेश के लिए अहम माना जा सकता है, श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने से उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। भारत के खिलाफ काम आसान नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+