Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप 2025 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार, 16 सितंबर को टूर्नामेंट का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बांग्लादेश (BAN) और अफ़गानिस्तान (AFG) के बीच अबू धाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम में रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर सुपर-4 की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

बांग्लादेश का ऐसा रहा है सफर (Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai)

बांग्लादेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की थी। टीम ने अपने पहले मैच में हांगकांग को सात विकेट से हराया था। कप्तान लिटन दास ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को आत्मविश्वास दिया। हालांकि, अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश श्रीलंका के खिलाफ दबाव में आ गया और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि आज के मैच में बांग्लादेश जीत की पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश करेगा।

Asia Cup Mein Aaj 1

फॉर्म में अफ़गानिस्तान के खिलाड़ी

वहीं दूसरी ओर, अफ़गानिस्तान का मनोबल ऊंचा है। टीम ने अपने पिछले मैच में हांगकांग को 94 रनों से करारी शिकस्त दी थी। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही विभागों में अफ़गानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा। कप्तान राशिद खान की अगुवाई में टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। अबू धाबी का शेख ज़ायेद स्टेडियम बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों, दोनों के लिए मददगार साबित हो रहा है। यहां औसत स्कोर करीब 135 रन रहा है। गर्म मौसम के कारण पिच धीमी हो सकती है और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वे अब तक टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टीम की बल्लेबाज़ी उनसे काफी हद तक निर्भर है। अफ़गानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह उमरजई गेंद से बड़ा असर डाल सकते हैं। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ किफायती गेंदबाज़ी की और विकेट भी झटके।

बांग्लादेश-अफगानिस्तान का हेड-टू-हेड में ऐसा रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से अफ़गानिस्तान ने 7 और बांग्लादेश ने 5 मैच जीते हैं। यानी मुकाबला कड़ा और रोमांचक रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का मैच सुपर-4 की तस्वीर साफ़ करने में अहम साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+