Umran Malik को ना चुनकर टीम इंडिया ने कर दी सबसे बड़ी चूक.. कहीं अब लेने के देने ना पड़ जाए

शनिवार 27 अगस्त से एशिया कप के 15वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया यूएई पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: शनिवार 27 अगस्त से एशिया कप के 15वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया यूएई पहुंच चुकी है। भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद का एक बड़ा बयान सामने आया है। आकिब का ऐसा कहना है कि भारत ने एशिया कप के लिए उमरान मलिक (Umran Malik) को टीम में ना चुनकर बहुत बड़ी गलती की है।

भारतीय टीम से हो गई चूक?

भारतीय टीम से हो गई चूक?

उमरान मलिक को ना तो एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली और ना ही उनको रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया। आईपीएल के 15वें सीजन के बाद से जम्मू के युवा तेज गेंदबाज को टीम इंडिया के पेस अटैक का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा था। आयरलैंड के खिलाफ उनको T20I डेब्यू का मौका भी मिला।

22 वर्षीय दाएं हाथ के पेसर ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल मिलाकर 3 टी20 मैच खेले और 56 की औसत से केवल 2 ही विकेट ले सके। इंग्लैंड दौरे के बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

आखिर क्या बोले आकिब जावेद?

आखिर क्या बोले आकिब जावेद?

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आकिब जावेद ने कहा कि उमरान मलिक को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के अनुसार, ''पेस का कोई मुकाबला नहीं होता है, फिर चाहे वो टी20 हो, वनडे या फिर टेस्ट क्रिकेट हो। यही वजह है कि भारत ने उमरान मलिक को नहीं शामिल करके गलती कर दी है।''

भारत के पास था उनको डेवलप करने का मौका

भारत के पास था उनको डेवलप करने का मौका

जावेद के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास उमरान मलिक को डेवलप (उन्हें बेहतर) करने का बढ़िया मौका था। जावेद ने कहा, ''कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहता है कि वो 150 Kmph की रफ्तार से आ रही गेंद का सामना करे। उमरान मलिक को टीम इंडिया ज्यादा चांस देकर वर्ल्ड कप से पहले और डेवलप कर सकती थी। मैंने जब उमरान को पहली बार गेंदबाजी करते हुए देखा था तो काफी प्रभावित हुआ था। उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी और सही एरिया में गेंद डाले थे। इससे ज्यादा आप क्या चाहते हैं?''

IPL में मचाया था धमाल

IPL में मचाया था धमाल

IPL-15 में उमरान मलिक का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला था। टूर्नामेंट में उन्होंने कई बार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकी थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच में उमरान ने 157 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर सभी को हैरान कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से लगातार कहर बरपाया और 14 मैचों में 22 विकेट लेने में सफल रहे।

3 गेंदबाजों को मिली जगह

3 गेंदबाजों को मिली जगह

एशिया कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने केवल 3 तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। इनमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान के नाम शामिल है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सके और मोहम्मद शमी फिलहाल टी20 फॉर्मेट के लिए टीम की पसंद नहीं है। हां, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में चौथे पेसर का रोल प्ले करेंगे।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

रिजर्व खिलाड़ी: अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+