बल्ले पर लगा कुछ जंग अभी छूटना बाकी है, वर्ना राऊफ की वो तीन गेंद पाक के पक्ष में ना मोड़ते कोहली
नई दिल्ली, 6 सितंबर: पाकिस्तान के खिलाफ खेले सुपर चार के मुकाबले में विराट कोहली ने अपना अर्धशतक लगाया। वे 44 गेंद पर अच्छे 60 रन बनाकर रन आउट हुए। क्या विराट कोहली ने किसी भी स्तर पर भारत की हार में कोई भूमिका निभाई है? आंकड़ा देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता क्योंकि उन्होंने ठीक-ठाक स्ट्राइक रेट से बैटिंग भी की और और इस एशिया कप में लगातार तीसरी बार अच्छी पारी खेली।

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह फॉर्म में थे?
भारत के पूर्व कप्तान को फॉर्म में धीरे-धीरे वापस आते देखकर फैंस और पूर्व क्रिकेटर काफी खुश हैं क्योंकि सभी जानते हैं एक इन्फॉर्म विराट कोहली क्या कर सकते हैं। लेकिन क्या यह मान लिया जाए कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह फॉर्म में थे? उसका जवाब होगा- नहीं।
यह ठीक है उन्होंने एक बेहतर पारी खेली लेकिन अंतिम ओवरों में टीम को बहुत तेज गति देने में फिर भी नाकाम रहे। यह भी ठीक है कि विराट कोहली भारत के बाकी सभी बल्लेबाजों से बेहतर नजर आए लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी और रौद्र रूप के लिए हम विराट को पहचानते आए हैं वह एक बार फिर से नदारद था।

आखिरी ओवर
हालांकि विराट कोहली आने वाले मैचों में इसी तरह बनाते रहे तो वह धुआंधार अंदाज भी दूर नहीं है। फिलहाल तो यह भारत की पारी का आखिरी ओवर था जिसने इस मैच को काफी हद तक परिभाषित किया। ये ओवर हारिस राऊफ ने फेंका जिनकी पहली गेंद वाइड मिली और उसकी अगली 3 गेंदों पर विराट कोहली रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद पर वे रन आउट हो गए। कोहली 2 रन लेने के लिए भाग रहे थे लेकिन यह एक ही रन था।
इसके बाद क्रीज पर आए रवि बिश्नोई को अंतिम दो गेंदों पर भाग्य से दो चौके मिले जिसके चलते भारत वह स्कोर बना सका जो उसने सोचा था लेकिन इन सब प्रयासों के बावजूद टीम इंडिया अंतिम ओवर में 10 रन ही बना पाई।

मैच को परिभाषित करने वाला क्षण
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निकालने वाले हारिस ने उस विराट कोहली को रोका जो अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। जो इस ओवर में 20 रन तक भी बना सकते थे लेकिन ऐसा हर बार संभव नहीं होता और विराट एक अच्छी लेकिन कम धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए।
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने राऊफ की तारीफ की है। उनका मानना है अंतिम ओवर में विराट कोहली के सामने हारिस ने जो 3 गेंदे निकाली वह इस मैच को परिभाषित करने वाला क्षण कही जा सकती है। अगर हारीश के ओवर में फखर जमान अंतिम दो गेंदों पर अच्छी फील्डिंग कर लेते तो रवि बिश्नोई भी दो चौके नहीं लगा पाते।

वह मैच जीतने वाला ओवर था
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने पाकिस्तान क्रिकेट के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो कहा, "मिसफील्ड और ड्रॉप कैच को अलग रखते हुए मेरे लिए हारिस रउफ का आखिरी ओवर गजब था। वह अन्य खिलाड़ियों की तरह अपनी यॉर्कर और धीमी गेंदों पर कड़ी मेहनत कर रहा है। और आखिरी ओवर में उनकी बॉलिंग कल रात एकदम सही थी। संभावित रूप से, वह मैच जीतने वाला ओवर था। "
रऊफ ने 4-0-38-1 के आंकड़े के साथ समाप्त किया और रोहित शर्मा का विकेट भी लिया, जिससे शुरुआती विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी टूट गई।

भारत को पांच विकेट से हरा दिया
कुल मिलाकर ढेर सारे उतार-चढ़ाव के बाद, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सुपर फोर चरण में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए भारत को पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने शुरुआत में दुबई में उसी स्थान पर 28 अगस्त को भारत से पांच विकेट से हारने के बाद सुधार किया।
अब पाकिस्तान इस प्रतियोगिता की बेस्ट टीम नजर आ रही है। उन्होंने जिस तरह से अपने विपक्षियों को मात दी है वह शानदार है। दूसरी ओर, भारत आज श्रीलंका से खेलने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications