Asia Cup: 'हार्दिक से ओपन कराने का पागलपन नहीं करेंगे,' जानें रोहित शर्मा ने क्यों ऐसा कहा
Rohit Sharma: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की।घोषणा कर दी गई है। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान एक प्रेस वार्ता में किया। रोहित शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया।
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में फ्लेक्सिबिलिटी की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बैटिंग क्रम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा। बल्लेबाज किसी भी नम्बर पर खेलने में सक्षम होना चाहिए।

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि फ्लेक्सिबिलिटी का मतलब यह नहीं है कि बल्लेबाजी क्रम को उथल-पुथल किया जाएगा। ऐसा नहीं है कि हम हार्दिक पांड्या को ओपन करने के लिए भेज देंगे और ओपन करने वालों को नंबर 8 पर खेलने भेजेंगे। ऐसी पागलपंती नहीं करने वाले हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडिया में तिलक वर्मा के रूप में एक नया नाम शामिल किया गया है। तिलक वर्मा की ग्रोथ हैरान करने वाली रही है। वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 टीम में धाकड़ प्रदर्शन करके अब वह वनडे टीम का हिस्सा भी बन गए हैं।
युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है। चोट के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल वापस आए हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है। बुमराह फिलहाल आयरलैंड दौरे पर बतौर कप्तान खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और अजित अगरकर ने धवन को टीम में नहीं लेने का कारण भी बताया। अगरकर ने कहा कि टीम के लिए पिछले कुछ सालों में धवन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस समय ओपनर के तौर पर रोहित, गिल और ईशान किशन को प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि तिलक वर्मा को टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर अगरकर ने कहा कि उनसे आशा है और एशिया कप उनके पास बेहतर प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है। अगर वाल वनडे वर्ल्ड कप में चुने जाते हैं, तो एशियाई खेलों में नहीं जा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications