Aakash Chopra ने अफगानिस्तान से लगाई पाक के खिलाफ जीत की गुहार, हाथ जोड़कर बोले..
नई दिल्ली, 7 सितंबर: एशिया कप सुपर 4 राउंड में लगातार दो मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया (Team India) फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब सिर्फ कोई बहुत बड़ा चमत्कार और करोड़ों हिंदुस्तानियों की दुआएं ही टीम को फाइनल तक पहुंचा सकती है। पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद दुआओं का दौर भी शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर टीम को लेकर कई तरह की बातें भी की जा रही है।

क्या कहता है फाइनल का गणित
भारतीय टीम को अगर एशिया कप के फाइनल की रेस में बनने रहना है, तो दुआ करनी होगी कि आज खेले जाने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दें। आज अगर अफगान टीम पाक को हरा देती है, तो रोहित एंड कंपनी टूर्नामेंट में बनी रहेगी। इसके बाद गुरुवार को टीम इंडिया और अफगानिस्तान का आमना-सामना होगा, जहां भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इतना ही नहीं इसके बाद भी ये दुआ करनी होगी कि श्रीलंका भी सुपर 4 राउंड के आखिरी मैच में पाकिस्तान को हरा दे।

पूर्व क्रिकेटर ने जोड़े हाथ
इसी बीच पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और जाने माने कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों की फोटो है और फोटो के कवर पर हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनी हुई है। बैकग्राउंड में लगान फिल्म का गाना 'एक तू ही भरोसा एक तू ही सहारा' बज रहा है।

कैप्शन भी जोरदार
भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके आकाश चोपड़ा ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ''वापिस वर्ल्ड कप वाला सीन है...अफगानिस्तान हराये पाकिस्तान को तो हमारा फाइनल का मौका है।'' आकाश की तरह कई सारे भारतीय समर्थक भी अफगान टीम से यही आस लगाए बैठे हैं और सभी को चमत्कार की पूरी उम्मीद है।
View this post on Instagram

पिछले साल भी यही हुआ था
पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत को दुआ करनी थी कि अफगान टीम पाक को बड़े अंतर से हराए और फिर टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करे, लेकिन ऐसा हो ना सका। भारत ने तो अफगानिस्तान को हरा दिया, लेकिन अफगान टीम पाक को नहीं हरा पाई।

अफगानिस्तान भी हारा था पहला मैच
सुपर-4 राउंड के पहले मैच में अफगानिस्तान को भी हार का सामना करना पड़ा था। शानदार फॉर्म में चल रही श्रीलंका ने अफगान टीम को 4 विकेट से मात दी थी। हालांकि, इससे पहले ग्रुप स्टेज के मैच में अफगान ने श्रीलंका को 8 और बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।

एशिया कप में अफगानिस्तान का स्क्वाड
अफगानिस्तान: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (wk), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (c), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, समीउल्लाह शिनवारी, राशिद ख़ान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, फ़राद ज़ज़ई अहमद मलिक, उस्मान गनी, नूर अहमद, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई।












Click it and Unblock the Notifications