Asia Cup 2023: एशिया कप में टीम इंडिया के सलेक्शन की 3 हैरान करने वाली बातें

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा होने के बाद कुछ चीजें सामने आई हैं। एशिया कप की टीम को वनडे वर्ल्ड कप से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले घोषित यह टीम अहम है क्योंकि इसमें से ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। जो खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में हैं, उनको शामिल किआ गया है।

रोहित शर्मा और चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने मिलकर प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। टीम इंडिया से जुड़े काफी सवाल उनसे पूछे गए थे। भारतीय टीम की घोषणा के साथ हे कुछ अजीब और हैरान करने वाले निर्णय हुए हैं, इनके बारे में आपको जरुर जानना चाहिए।

surya and kl rahul

केएल राहुल का चयन

टीम इंडिया में केएल राहुल का चयन किया गया लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। अगरकर ने कहा कि वह कीपर के तौर पर खेलेंगे। पहले मुकाबले तक वह फिट हो जाने चाहिए। अगर नहीं होते हैं, तो 1-2 मैच बाहर रह सकते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अनफिट खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का क्या औचित्य है।

तिलक वर्मा को टीम में जगह

सिर्फ कुछ ही टी20 मैचों में खेलने के बाद तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। आयरलैंड में दो टी20 मैचों में वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में तिलक वर्मा वनडे टीम में शामिल किये जाने चाहिए या नहीं, यह बड़ा सवाल है। तिलक वर्मा की एंट्री ने हर किसी को हैरान किया है। अंतिम इलेवन में उनको जगह मिलना भी मुश्किल ही दिख रहा है।

सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखना

वेस्टइंडीज दौरे पर देखा गया था कि सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वनडे में वह फ्लॉप ही रहे थे। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके आंकड़े भी ज्यादा ठीक नहीं हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन को बैकअप के रूप में रखा गया है। सूर्यकुमार यादव की जगह सैमसन को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता था। सूर्या को शामिल करना थोड़ा हैरान करने वाला फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+