Asia Cup 2025: क्या भारत-पाकिस्तान में नहीं होगा फाइनल मैच? कैसा बन रहा है टॉप 2 का समीकरण

IND vs PAK: एशिया कप की शुरुआत से पहले ऐसा माना जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार तीन मुकाबले होंगे। लीग चरण के बाद दूसरा मुकाबला बीते रविवार को समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी। अब तीसरे मैच को लेकर स्थिति साफ़ नहीं है।

दरअसल सुपर 4 चरण में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। इन टीमों के प्रदर्शन पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा कि भारत-पाक मैक होगा या नहीं। लीग चरण में श्रीलंका ने अपने ग्रुप में सभी तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।

ind vs pak

इसके बाद सुपर फॉर में आते ही श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। श्रीलंका को बांग्लादेश ने पराजित कर दिया। सुपर 4 में सभी टीमों ने अपना एक-एक मुकाबला खेल लिया है। भारत और बांग्लादेश को जीत मिली। श्रीलंका और पाकिस्तान को पराजय का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया नंबर एक पर है, दूसरे स्थान पर बांग्लादेश है। पाकिस्तानी टीम के अगले दो मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ है। एक भी मैच में हार मिलने पर काम समाप्त हो जाएगा। सपना टूट जाएगा और फ़िलहाल में पाकिस्तान की एंट्री काफी मुश्किल हो जाएगी।

एक हार से पाकिस्तान का काम खराब

अगर श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक के सामने पाकिस्तान को हार मिलती है और एक मैच में जीत मिलती है, तो 2 अंक होंगे। भारत अगर श्रीलंका और बांग्लादेश में से किसी एक को हरा दे, तो फाइनल का रास्ता लगभग तैयार हो जाएगा लेकिन पाकिस्तान एक हार से बाहर हो सकती है।

अगले मैच में स्थिति और ज्यादा साफ होगी

अगर श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान एक-एक मैच जीतने में सफल रहती हैं, तो तालिका में तीनों टीमों के पास 2-2 अंक होंगे। अब नेट रन रेट काम आएगी। वहां अगर पाकिस्तानी टीम पिछड़ जाती है, तो भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलने का सपना अधूरा रह जाएगा। आने वाले एक मैच में यह स्थिति और ज्यादा साफ़ हो जाएगी। फ़िलहाल तो पाकिस्तान का रास्ता मुश्किल नज़र आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+