Asia Cup 2025 के लिए विकेटकीपर की रेस में कौन आगे, संजू, पंत, राहुल या जितेश में आखिर किसे मिलेगा मौका?
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 करीब है और टीम इंडिया के विकेटकीपर की पसंद को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सबसे बड़ी रेस फिलहाल संजू सैमसन और ऋषभ पंत के बीच दिख रही है, लेकिन इसमें कई नए नाम भी शामिल हो गए हैं। आइए जानते हैं एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में आखिर किस विकेटकीपर बल्लेबाज को खेलने का मौका मिल सकता है।
पंत पर भारी संजू सैमसन (Asia Cup 2025)
पिछले 12 महीनों में तीन टी-20 शतक और 838 रन बनाने वाले संजू सैमसन का नाम सबसे आगे है। उन्होंने टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि मिडिल ऑर्डर में उनकी लगातारता पर अभी भी सवाल हैं। टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर रहे ऋषभ पंत चोट से जूझ रहे हैं। पैर की फ्रैक्चर इंजरी के चलते उनका एशिया कप में खेलना मुश्किल लग रहा है। फॉर्म भी उनका वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था।

जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल का जलवा
केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में 539 रन बनाए और 149.72 की स्ट्राइक रेट से खेले। फिर भी टॉप ऑर्डर पहले से ही भरा हुआ है, ऐसे में उनका प्लेइंग XI में फिट होना आसान नहीं होगा। लोअर मिडिल ऑर्डर में पावर हिटिंग के लिए जितेश शर्मा शानदार विकल्प हैं। उनका स्ट्राइक रेट 176.35 रहा है, जो डेथ ओवरों में गेम बदल सकता है। ध्रुव जुरेल भी 333 रन और 156.33 की स्ट्राइक रेट के साथ बैकअप ऑप्शन हैं।
ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
हेड कोच गौतम गंभीर बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहे। उनकी पहली पसंद टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या होंगे। ऐसे में विकेटकीपर को मिडिल ऑर्डर में फिनिशिंग रोल निभाने के लिए तैयार रहना होगा। संजू सैमसन के पास सबसे ज्यादा चांस हैं, लेकिन अगर पंत फिट नहीं होते और राहुल के लिए जगह नहीं निकलती तो जितेश शर्मा जैसे फिनिशर के लिए बड़ा मौका बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications