पाक टीम छोड़ देगी एशिया कप या खेलना जारी रखेगी? रेफरी को नहीं हटाने के बाद पाकिस्तान बोर्ड का बड़ा फैसला
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के प्लेयर्स द्वारा हाथ नहीं मिलाने की घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के ऊपर दबाव बनाया था। पाक बोर्ड ने कहा कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने हाथ नहीं मिलाने से रोका दिया, इस वजह से उनको इवेंट से बाहर करो अन्यथा हम एशिया कप छोड़ देंगे।
आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग ठुकराते हुए मैच रेफरी को बरकरार रखने का फैसला लिया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर नजरें थीं कि उन्होंने इवेंट छोड़ने की धमकी दी थी, तो क्या टूर्नामेंट छोड़कर जाने वाले हैं?

पीसीबी ने क्या फैसला लिया
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लेते हुए टूर्नामेंट खेलना जारी रखने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह हुआ कि पाक बोर्ड अपनी बात नहीं भी मनवा पाया और बात पर कायम भी नहीं रह पाया। अगला मैच खेला जाएगा।
पाकिस्तान का अगला मुकाबला अब यूएई के खिलाफ होना है, जो करो या मरो वाला है। यूएई अगर पाक को पराजित करती है, तो उनको घर जाना पड़ेगा। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करने वाली है। किसी भी स्थिति में एक जीत दर्ज करते हुए सुपर फॉर में जगह बनाने की कोशिश रहेगी।
भारत के सामने बुरी तरह मिली हार
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने सुपर फॉर में भी जगह हासिल कर ली है। ग्रुप ए से पाकिस्तान और यूएई के बीच अब अगले चरण की टक्कर है।
हाथ नहीं मिलाये जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हंगामा तो काफी किया लेकिन हुआ कुछ नहीं। एशियं क्रिकेट काउंसिल में उनके ही मोहसिन नकवी हेड हैं। आईसीसी में जय शाह हैं और वहां पीसीबी को बेइज्जत होना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications