4 दिन ड्रामेबाजी के बाद निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, भारत से मैच के बाद क्या-क्या किया, जानें पूरा टाइमलाइन
Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ एशिया कप मैच में पाकिस्तान ने खेलने से मना करने के बाद वापस अपना फैसला बदला, जिससे टॉस में देरी हुई और मैच में एक घंटा खराब हुआ। यह सब भारत से मुकाबला खेलने के बाद हुआ। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।
उसके बाद से पाकिस्तान की तरफ से कुछ न कुछ नाटक किया गया। एशिया कप छोड़ने तक की धमकी दे डाली लेकिन बाद में यूटर्न मार लिया। पिछले चार दिनों में पाकिस्तान की तरफ से काफी कुछ किया गया है। इस हंगामे के टाइमलाइन पर नज़र जरूर डालना चाहिए।

14 सितंबर: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने "हैंडशेक विवाद" के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करने से इनकार कर दिया, वहीं कोच माइक हेसन ने भारत द्वारा हाथ मिलाने से इनकार करने पर नाराजगी जताई।
15 सितंबर: पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद चीमा ने ICC को शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। PCB ने यह मांग भी की है कि पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप में पाकिस्तान के बाकी मुकाबलों से तुरंत हटाया जाए।
16 सितंबर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग को ICC ने ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की बात कही थी। इसके बाद PCB ने साफ कर दिया है कि अगर पाइक्रॉफ्ट ही UAE के खिलाफ मैच में ऑफिशियल रहते हैं, तो पाकिस्तान की टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। हालात इतने गंभीर हो गए कि पाकिस्तान ने अपनी पहले से तय प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी, हालांकि खिलाड़ियों ने ICC अकादमी में नेट सेशन जरूर किया। इसी बीच, पाक बोर्ड ने ICC को एक और पत्र भेजा, जिसमें पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग दोहराई गई।
17 सितंबर: पाक ने गेम का बहिष्कार करने का फैसला लिया, थोड़ी देर की हलचल और इंतज़ार के बाद पाकिस्तान टीम की बस आखिरकार होटल से निकल गई। उसी मैच रेफरी को आईसीसी ने टॉस के लिए भेजा।












Click it and Unblock the Notifications