IND vs PAK: कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में मुकाबला? नोट कीजिए डेट, टाइम

IND vs PAK Match Super-4: एशिया कप 2025 में एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को वो रोमांच देखने को मिलेगा जिसका इंतज़ार हर टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा होता है। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत फिर से होने वाली है। लीग चरण के बाद दोनों टीमों ने ग्रुप A से टॉप-2 में रहकर सुपर फॉर में जगह बना ली है।

भारत ग्रुप में पहले स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान को दूसरा स्थान मिला। इसी के चलते अब सुपर फॉर में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। लीग चरण में भारत ने यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराया है। पाक ने अपने 3 मैचों में दो जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई।

india vs pakistan

IND vs PAK: कब होगा भारत-पाक मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबला की शुरुआत रात 8 बजे से हो जाएगी। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले का टॉस होगा। पिछली बार टॉस के समय और मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था, इसके बाद काफी बवाल हुआ था।

IND vs PAK: कहां होगा भारत-पाक मैच

सुपर फॉर के फॉर्मेट के अनुसार, ग्रुप A की पहले और दूसरे स्थान की टीमें आपस में भिड़ती हैं, इसलिए यह मैच तय हो गया है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का वेन्यू दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तय किया है। यह वही मैदान है जहां दोनों टीमें पहले भी कई यादगार भिड़ंतों का हिस्सा रह चुकी हैं।

अब सभी की निगाहें सुपर फॉर के उस दिन पर टिकी हैं, जब भारत और पाकिस्तान फिर से उसी मैदान पर आमने-सामने होंगे। मैदान में खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत होगी, तो स्टैंड्स और टीवी स्क्रीन के सामने फैंस की धड़कनें तेज़ होंगी। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप्लीकेशन पर किया जाएगा।

भारत-पाक मुकाबला हमेशा तीव्र स्पर्धा वाला होता है, इस बार भी कुछ वैसा ही देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच लीग चरण में हुए मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+