भारतीय टीम बनी एशिया कप सुपर-4 में जाने वाली पहली टीम, एक मैच अभी बाकी, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय टीम ने सफलता के झंडे गाड़ने का काम किया है। टीम इंडिया ने ग्रुप चरण में दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। तीसरा मैच खेलने से पहले ही भारतीय टीम ने सुपर चार में एंट्री कर ली है। पाकिस्तानी टीम अभी तक सुपर फॉर में नहीं पहुंची है।
यूएई औरओमान के बीच खेले गए मुकाबले से ग्रुप A में सुपर चार की पहली टीम की जानकारी सामने आ गई। भारतीय टीम इस सीजन में सबसे पहले सुपर फॉर में जाने वाली टीम बन गई है। बाकी तीन टीमों के लिए अभी स्पॉट खुले हैं। भारत के ग्रुप से दूसरी टीम कौन होगी, इसके बारे में भी फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं है।

यूएई के खिलाफ मुकाबले में आज ओमान को 42 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से ओमान लगभग बाहर है। ओमान का अंतिम मुकाबला भारतीय टीम के साथ है, जो उनके लिए कहीं से भी आसान नहीं है। अंक तालिका में भारतीय टीम ग्रुप A में टॉप पर है।
पाकिस्तान ने अपना एक मैच जीता है लेकिन भारत के खिलाफ 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि तालिका में नेट रन रेट अब भी प्लस ही है, यह पाक के लिए अच्छा संकेत है।
पाकिस्तान और यूएई के बीच एक मुकाबला होना बाकी है। अगर इस मुकाबले में यूएई एक उलटफेर करने में सफल हो जाती है, तो पाकिस्तानी टीम को बैग पैक करके वापस घर जाना पड़ेगा। उस स्थिति में यूएई सुपर फॉर में जाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।
भारतीय टीम ने दोनों मैच जीतकर लंबी छलांग लगाई है, अंक तालिका में टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा है। ओमान के खिलाफ मैच में भी भारतीय टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications