Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय सेना तैयार! कौन होगा फिनिशर, कौन बनेगा एक्स-फैक्टर?

Asia Cup 2025 India Squad Announcement Highlights: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय की बात करें तो इसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इस बार का टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और ऐसे में चयनकर्ता तेज़, फिट और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं। खास बात यह है कि टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में होने वाली है।

सूर्यकुमार यादव संभालेंगे टीम की कमान (Asia Cup 2025 India Squad Announcement Highlights)

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जो टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके साथ यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे युवा बल्लेबाज को मौका मिलना तय है। यह सभी खिलाड़ी आक्रामक शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। ये खिलाड़ी पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में तेज़ रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

Asia Cup 1

किसे मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी?

इस टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और जितेश शर्मा के कंधों पर हो सकती है। दोनों ही खिलाड़ी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं और फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। जिस कारण वह अंतिम टेस्ट मैच भी नहीं खेल सके थे। ऐसे में एशिया कप के लिए उनका चयन होना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

ऑलराउंडर और गेंदबाजों में हो सकते हैं ये नाम

टीम के ऑलराउंड सेक्शन में हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम को संतुलन देंगे। हार्दिक पांड्या की वापसी टीम को अनुभव का फायदा दिलाएगी। टीम के पेस अटैक की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं। उनके साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा टीम का हिस्सा होंगे। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर और सुंदर टीम को मजबूती देंगे। यह कॉम्बिनेशन यूएई की पिचों पर शानदार साबित हो सकता है।

भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, शिवम दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+