आ गई एशिया कप में भारत-पाक मैच की तारीख! किस दिन शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 दिनों तक होगा इवेंट
Asia Cup 2025: एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत के हाथों में है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहम माना जाता है। अब तक यही कहा जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच होगा लेकिन अगर मामला फाइनल तक जाता है, तो कहानी कुछ और हो जाती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस इवेंट के आयोजन के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है और आने वाले कुछ दिनों में इसकी घोषणा की जा सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन मैच देखने को मिल सकते हैं। यह प्रदर्शन के ऊपर निर्भर है।

कुल छह टीमों को इवेंट में एंट्री मिली है, इसमें ग्रुप चरण के बाद टॉप चार के साथ सुपर फॉर होगा। लीग चरण में भारत और पाक का मैच होने के बाद सुपर फॉर और फिर फाइनल में हो सकता है। अगर पाकिस्तानी टीम पहले बाहर हो जाती है, तो अलग बात है।
भारत और पाकिस्तान के अलाव इवेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमों को खेलते हुए देखा जाएगा। 3-3 टीमों के हिसाब से दो ग्रुप बनाकर इवेंट कराया जा सकता है। दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमों को अगले चरण में प्रवेश मिलेगा।
अगर पाकिस्तानी टीम फाइनल तक नहीं भी जाती है, तो दो मैच भारत के साथ हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 7 सितम्बर को आयोजित किया जा सकता है। इवेंट का आगाज 5 सितम्बर से होने की संभावना जताई गई है।
Asia Cup 2025: कब होना है फाइनल?
फाइनल मैच 21 सितम्बर को खेला जा सकता है, इस तरह यह इवेंट कुल 17 दिनों तक चल सकता है। हालांकि भारत से बाहर टूर्नामेंट होगा या नहीं, इस पर फ़िलहाल कोई खबर नहीं है। हाइब्रिड मॉडल के तहत भी मैच आयोजित होंगे, तो इसका वेन्यू फाइनल सामने नहीं आया है।
Asia Cup 2025: क्या भारत से बाहर होगा इवेंट
पाकिस्तान की टीम भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी, यह तो तय है। ऐसे में पाक टीम के लिए कोई अन्य वेन्यू तलाशना होगा। यूएई का कोई स्टेडियम पाकिस्तानी मैचों का आयोजन कर सकता है। इसके अलावा श्रीलंका का कोलम्बो भी एक वेन्यू बनाया जा सकता है। इस मामले पर फैसला आना अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications