Asia Cup 2025: एशिया कप जीतने पर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? हारने पर भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

Asia Cup 2025 Prize Money: एशिया कप के सुपर फॉर चरण में हाई क्लास क्रिकेट देखने को मिलेगा। आठ में से चार टीमों ने बाहर का रास्ता देख लिया है, ट्रॉफी उठाने के लिए चार टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों को अगले चरण में जाने का मौका मिला है।

भारत ने लीग चरण में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है, दूसरी तरफ के ग्रुप से श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच जीते हैं। ये दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से टॉप पर रहे हैं। अब इवेंट की प्राइज मनी के बारे में जानना भी जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि जीत-हार पर कितने पैसे मिलेंगे।

asia cup 2025 prize money

Asia Cup 2025 Prize Money

एशिया कप 2025 का विजेता टीम को 3 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹2.5 करोड़) की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख डॉलर (लगभग ₹1.25 करोड़) मिलेंगे। ये इनाम खिलाड़ियों और टीमों को ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा देंगे।

सुपर फॉर चरण में टॉप दो टीमों को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। हारने पर भी टीम के खाते में करोड़ों की धन राशि आना तो तय लग रहा है। इनामी राशि भारतीय रुपयों में डॉलर के भाव के अनुसार है। इसमें थोड़ा बदलाव आ सकता है।

Asia Cup 2025: कौन है जीत का दावेदार

टीम इंडिया को ट्रॉफी जीतने का दावेदार माना जा सकता है। अफगानिस्तानी टीम का बाहर हो जाना थोड़ा हैरान करता है। अफगान टीम पहले चरण में ही बाहर हो गई। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अंतिम मैच में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा था।

भारत के अलावा अगर किसी अन्य दावेदार टीम को देखा जाए, तो श्रीलंका हो सकती है। पाकिस्तान भी है लेकिन श्रीलंकाई टीम ने तीनों मैचों में धाकड़ जीत दर्ज कर सुपर फॉर तक का सफर तय किया है। श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच ही सुपर फॉर का पहला मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+