Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के एक शतक से टूटे कई रिकॉर्ड, विराट ने कर दी भारत की जय-जय

Asia Cup 2023 Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। एशियाम कप के सुपरफोर मुकाबले में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली ने शतक जड़कर भारतीय टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने में कामयाबी हासिल की।

कोहली के नाम सबसे तेज 13000 रन: वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली ने सबसे तेज 13 हजार रन अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले 12902 वनडे रन थे। लेकिन शतक जड़ते ही उन्होंने 13000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विराट कोहली ने 267 पारियों में 13000 वनडे रन पूरे कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 13000 रन बनाने के लिए 321 पारियों का समय लिया था। कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Virat Kohli 1

वनडे में सबसे तेज 47 शतक: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे तेज वनडे शतक लगाने का काम किया। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 47 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 267 पारियों में यह कारनामा कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली के अलावा कोई भी खिलाड़ी इतनी कम पारियों में इतने अधिक रन वनडे में अब तक नहीं बना सका है।

पिछली चार पारियों में शतक: कोलंबो के मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से पिछली चार पारियों में चार शतक निकले हैं। ऐसा कर उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोलंबो की पिछली तीन पारियों में कोहली ने 128*, 131 और 111 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कोहली ने नाबाद 122 रन बनाने का काम किया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े।

सबसे कम पारियों में 77 शतक: इसके अलावा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट कोहली ने 77वां शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर ने 77 इंटरनेशनल शतक लगाने के लिए 594 पारियों का समय लिया था, जबकि विराट कोहली ने 561 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+